November 6, 2023
Sanjeev Kumar Death Anniversary: फिल्म शोले में ठाकुर तो आपको याद ही होंगे. फिल्म में उनके किरदार को कैसे भूला जा सकता है. बता दें एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है. संजीव कुमार की 6 नवंबर को 38वीं पुण्यतिथि होती है. फिल्म शोले के बाद एक्टर का नाम बड़े स्टार्स की गिनती में शुमार किया जाने लगा था. बता दें एक्टर एक आम हीरो से ज्यादा फीस लेते थे. उन्होंने बड़े पर्दे पर रोमांटिक से लेकर थ्रिलर तक हर तरह के रोल में अपना हाथ आजमाया. फ़िल्मी करियर एक समय पर एक्टर का बहुत बढ़िया चल रहा था लेकिन एक समय ऐसा आया कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गए और उसके बाद 6 नवंबर 1985 में वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए.
बता दें उनका देहांत होने से पहले उन्होंने कई फिल्में हालांकि उनमे से कुछ ही फिल्में हिट रही. लेकिन एक समय के बाद उन्हें फिल्में मिलना कम हो गई. जिसकी वजह से वह काफी परेशान रहने लगे थे. इस परेशानी के चलते एक दिन उन्हें 1978 के आस-पास हर्ट अटैक आ गया. हालांकि उस समय एक्टर की सर्जरी हो गई और वह वापस घर आ गए. माना तो यह भी जाता है कि उन्होंने अपना अंतिम समय काफी तनहा गुज़ारा था. वहीं खबर यह भी रही है कि एक्टर से पहले उनके घर में 50 साल से अधिक कोई भी पुरुष जिंदा नहीं रहता था और ऐसा ही कुछ उनके साथ भी हुआ. मात्र 47 सल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए.
संजीव कुमार की जबसे हार्ट अटैक की परेशानी हुई थी. उसके बाद उनकी फैमिली सेहत को लेकर काफी एहतियात करने लगी थी. संजीव कुमार के भतीजे उदय जरिवारा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान बताया था कि संजीव के कमरे में हर किसी को जाने की इज़ाज़त नहीं थी. संजीव को जब कभी भी किसी चीज़ की जरुरत होती थी तो उनके बगल में एक घंटी रखी हुई थी वह उसका प्रयोग किया करते थे और कोई एक सस्य उनके कमरे में जाता था. इसी तरह एक्टर के पांच साल गुज़र गए थे. हालांकि वह धीरे धीरे बेहतर महसूस करने लगे और एक बार फिर फिल्मों की ओर रुख किया.
लेकिन किसी को क्या पता था 5 नवंबर 1985 को सब कुछ बदलने वाला था. जानकारी के लिए बता दें उस समय एक्टर फिल्म क़त्ल के लिए शूटिंग कर रहे थे. 5 नवम्बर के दिन वह शूटिंग से आने के बाद प्रोड्यूसर नारी शिप्पी की बेटी के घर दावत पर चले गए. वहां से आने में उनको देरी हो गई. सुबह 4 बजे वह घर लौटे थे. देर से लौटने के कारण उन्हें किसी ने जगाया नहीं. वहीं जब हाउस कीपर एक्टर के उठने पर उनके रूम में गए तब उन्होंने देखा कि संजीव कुमार कमरे में काफी उल्टियां कर रहे थे. लेकिन जब तक डॉक्टर उन तक पहुंचे उनकी मृत्यु हो गई थी और उनके बगल में सॉर्बिट्रेट टैबलेट देखी गई. हालांकि उनको CPR भी देने की कोशिश की गई लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ.
और देखें :
Bigg Boss 17: Vicky Jain-Ankita Lokhande और Neil Bhatt-Aishwarya Sharma के बीच हुई Ugly Fight
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
तस्वीरों की दुनिया
मनोरंजन
ख़बरें हट के
ख़बरें हट के
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
ख़बरें हट के
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
Uncategorized
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा सिनेमा - OTT
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
मनोरंजन
छोटा पर्दा
‘जीत या हार मेरे लिए मायने नहीं रखती’, बिग बॉस 17 में हारने के बाद अंकिता लोखंडे का पहला रिएक्शन
क्या बात है! रामायण में हनुमान का किरदार निभाएंगे सनी देओल, तो कौन बनेंगे सीता-राम?
इस दिसंबर MX प्लेयर प्रस्तुत कर रहा है अंतरराष्ट्रीय शो की एक अद्भुत श्रृंखला